Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक तोगड़िया ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के कियेदर्शन - NN81



राजस्थान राजसमंद 

रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर 

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार शाम राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुँचे और श्रीजी के दर्शन कर शौर्य दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । 

प्रवीण भाई तोगड़िया ने शाम पांच बजे नाथद्वारा पहुँचे श्रीनाथजी की संध्या आरती झांकी के दर्शन किए, जहां कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरा अनुसार बैठकजी में उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद प्रदान कर स्वागत किया । 

इस दौरान सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, टेम्पल बोर्ड सीईओ जितेंद्र कुमार पांडय, उप अधीक्षक शिप्रा राजावत उपस्थित रहे 

डॉ तोगड़िया ने कहा कि 6 दिसंबर को मेरे लाखो साथियों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस कर राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया था, श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया व प्रार्थना की है कि काशी - मथुरा का मार्ग खुलवाने में हमारे योगदान का अनुग्रह करें ।

दर्शनोपरांत तोगड़िया ने चौपाटी पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की जहाँ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes