Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आंबेडकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन - NN81



राजसमंद। 

भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्थान द्वारा सुखाड़िया नगर स्थित संविधान पार्क पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व उन्हें श्रद्धांजलि दी । 

इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति व अल्पसंख्यक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष पार्षद सुरेश छापरवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन भारत मां के इस महान सपूत ने अंतिम सांस ली थी,  डॉक्टर आंबेडकर की याद में उनकी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है, उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया 


कार्यक्रम के दौरान सुरेश छापरवाल, राजू गहलोत, रामप्रसाद चौहान, रमेश पंवार, विजय राठौड़, लोकेश राठौड़, सूर्यप्रकाश, विजय गहलोत, विजेश गहलोत, सुनील जाटव, जगदीश कल्याण, श्यामलाल गहलोत, भीमराव तलवाड़ी, शुभम तरवाड़ी, रघुनंदन चौहान व अन्य लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes