Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

परिवार परामर्श केन्द्र से दो जोडो को किया विदा - NN81



लोकेशन मैनपुरी 

नेत्रपाल श्रीवास्तव जिला संवाददाता मैनपुरी 

जनपद मैनपुरी भोगांव। थाना परिसर मे स्थित परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी मोनिका चौधरी की देखरेख मे सदस्यो ने दो जोडो के आपसी मनमुटाव दूर कर उन्हे साथ साथ रहने पर राजी कर विदा किया। 

शनिवार को परिवार परामर्श केन्द्र पर नगर के मुहल्ला भीमनगर निवासी सपना पुत्री अमर सिंह की शादी थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम देवामई निवासी पवन कुमार के साथ नौ मई 2025 को हुई थी शादी के बाद से ही सपना के ससुरालीजन दहेज को लेकर शारीरिक एंव मानसिक उत्पीडन करने लगे जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी एक अन्य मामले मे थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गैती निवासी लक्ष्मी की शादी विपिन के साथ हुई थी शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज को लेकर ससुरालीजन लक्ष्मी का उत्पीडन करने लगे जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने दोनो मामले परिवार परामर्श केन्द्र पर भेज दिये थे जिस पर शनिवार को प्रभारी मोनिका चौधरी एंव केन्द्र की सदस्य साधना तिवारी, ममता भदौरिया, प्रज्ञा सिंह, महिला आरक्षी सोनू सिंह के दोनो पक्षो को आमने सामने बिठाकर गिले शिकवे दूर कराये जिस पर दोनो पक्षो ने अपनी गलती मानते हुये साथ रहने को राजी हो गये तथा केन्द्र के सदस्यो ने दोनो जोडो को थाना कोतवाली से विदा कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes