संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारडा
जिला उज्जैन
झारड़ा नगर में हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति हनुमान मंदिर (कांटे वाले) पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन,शाही चोला चढ़ाया गया
हनुमान जी के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों का लगा रहा तांता, महा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
झारड़ा नगर में हनुमान अष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजन, भंडारे आदि किए गए इसी के तहत् नगर के बाहर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर (कांटे वाले) पर हनुमान अष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया , भंडारे में हजारों की संख्या में पधारकर श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमी जनता द्वारा महा प्रसादी का लाभ लिया, भंडारा दोपहर 3 बजे से देर रात तक चलता रहा, तत्पश्चात रात्रि को मंदिर पर भव्य सुंदर कांड का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा जमकर आनंद लिया ओर भक्ति भाव भजनों पर थिरकते रहे सर्वप्रथम प्रातः काल मंदिर के पुजारी पं.प्रदीप बैरागी द्वारा भगवान का स्नान कराकर पूजा अर्चना की गई, खेड़ापति हनुमान जी महाराज को शाही चोला चढ़ाया गया एवं मंदिर को आकर्षक लाइटों, डेकोरेशन से सजाया गया था, सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था, इस अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति, एवं नगर की धर्म प्रेमी जनता उपस्थित थी, भंडारे में पधारे सभी धर्मप्रेमी जनता का खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया
