Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नवलगढ़ के भाजपा विधायक विक्रम सिंह शेखावत ने किए कार्यकर्ताओं के साथ चारभुजा नाथ के दर्शन - NN81



राजस्थान राजसमन्द जिले में स्थित 

विश्व विख्यात धर्म नगरी गढ़बोर 

चारभुजा में नवलगढ़ के भाजपा विधायक विक्रम सिंह शेखावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को राजभोग आरती से पूर्व पहुंचे जहां चारभुजा नाथ के दर्शन किए। पुजारी दिनेश पंचोली ने पान बीड़ा चरनामृत दिया वही गोपाल गुर्जर ने तिलक का लेपन एवं नाथू लाल गुर्जर द्वारा माला पहनकर स्वागत सत्कार किया गया ।वही मंदिर में पुजारी मीठालाल गोखलावत द्वारा मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी।जहां परंपरा अनुसार नक्कार चौक पर शेखावत का मेवाड़ी साफा , उपर्णा पहना कर स्वागत सत्कार किया गया। विधायक शेखावत जयपुर से उदयपुर किसी धार्मिक आयोजन में शरिक होने के लिए जाते समय दर्शन किए। वही उनके साथ जय सिंह शेखावत, रविंद्र सिंह राठौड़,भाजपा के  पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य नाथू लाल गुर्जर,भाजपा जिला मंत्री गोपाल गुर्जर , विजय सिंह, नरेश गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, रामलाल गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर,नंदलाल गुर्जर ,भेरू गुर्जर,बलदेव सेन रोशन लाल गुर्जर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जहां चाय पर चर्चा करते हुए पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes