मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट।
दुकानदारों ने एक-दूसरे को कूट दिया, जमीन में हुए सौदे में फंसे 10 लाख रुपए के फेर में बुलाया दुकानदार
शिवपुरी। बीते दो दिन में शिवपुरी शहर के बाजार में दो घटनाओं के वीडियो आए। गुरुवार के वीडियो में दो दुकानदार इसलिए हाथापाई पर उतर आए। शुक्रवार को एक युवक को दुकान से बुलाने आए युवक उसे अपने साथ ले गए। बाद में युवक ने बताया कि जमीन के एक मामले में 10 लाख रुपए का लेनदेन था। इन दोनों ही घटनाओं में व्यक्तिगत कारणों की वजह से विवाद हुए, और घटनाओं की सच्चाई के लिए वीडियो भी आ गए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
न्यू ब्लॉक में डोसा वाला जब भी मिर्ची का झोंका लगाता था, तो पड़ोसी दुकानदार और उसकी दुकान पर बैठे ग्राहकों का बुरा हाल हो जाता था। कई बार आग्रह करने पर भी जब बात नहीं बनी तो सेठजी सीधे ही उलझ गए, और दोनों दुकानों के कर्मचारियों ने जमकर लात घूसे चलाए। शुक्रवार की सुबह एक पंप अटेंडर की प्रदीप जैन ने मारपीट कर दी थी। हालांकि वैश्य समाज इतना उलझता नहीं है, लेकिन अब विधायक उनके हैं, इसलिए शायद गुस्सा अधिक हो रहे हैं।
जमीन में फंसे हैं 10 लाख
शिवपुरी शहर सहित जिले में कोई बड़ा रोजगार नहीं है, इसलिए अधिकांश लोग जमीन लेकर महंगे दाम में बेचने का काम कर रहा है। ऐसे ही एक सौदे में दुकान से ले जाए जाने वाले युवक के 10 लाख रुपए लगे हैं। जिसमें मीडियेटर देवदत्त से बात करने के लिए उस युवक को लेकर गए थे।वहां बातचीत होने के बाद फिजिकल पर 10 लाख रुपए के लेनदेन पर दस्तखत कराने के दौरान मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो फिजिकल एरिया में मिल गया। हालांकि इस तरह की घटनाओं के जब वीडियो सामने आते हैं, तो हर किसी को लगता है कि शिवपुरी में बिहार का जंगलराज आ गया। लेकिन जब घटना का दूसरा पहलू सामने आता है, तब समझ आता है कि सच्चाई क्या है। इसलिए सिक्के के दोनों पहलू देखना भी जरूरी है। अन्यथा इसी शहर में मां अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ रवाना करके माधव चौक पर बेटी के अपहरण की कहानी सुनाकर चक्काजाम कर दिया था, जिसमें शहर की जनता भी परेशान हुई थी, और सुरक्षा व्यवस्था भी बिगड़ी थी।
