Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जौनपुर में चाइनीज मांझे का बड़ा खुलासा कोतवाली पुलिस ने दबोचा सप्लायर, 61 किलो से अधिक बरामद - NN81



 पत्रकार राहुल सिंह की रिपोर्ट 

जौनपुर। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की सप्लाई करने वालों पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक सप्लायर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला बोदकरपुर स्थित एक किराना/पतंग की दुकान में दबिश दी, जहां भारी मात्रा में अवैध मांझा छिपाकर रखा गया था।


दबिश के दौरान पुलिस ने दुकान के संचालक मो. इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा, पुत्र स्व. मो. फारुख उर्फ नवाब, निवासी बोदकरपुर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। दुकान से 125 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 61.458 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मु0अ0स0 367/2025 अंतर्गत धारा 223 बी/293/125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ परिंदों बल्कि लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes