रोशनी सिंह-पन्ना-
----------------
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने शुक्रवार को एसडीएम संजय कुमार नागवंशी के साथ मड़ला स्थित स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उपस्थित बच्चों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर का अवलोकन कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों के बारे में पूछा और लक्ष्य निर्धारित कर बेहतर अध्ययन के जरिए आगे बढ़ने की सलाह दी। उपस्थित स्टाॅफ को शासन की सभी योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नियमित रूप से गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।
