पालम शहर मे राष्ट्रीय लोक अदालक का आयोजन कीया गया पालम तालुके के नागरिक ने अपने प्रलंबित भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान को सुनिश्चित करने के लिए, पालम तालुका विधि सेवा समिति और बार एसोसिएशन के सहयोग से 13 दिसंबर को सुबह
10,30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालतका उद्घाटन
होगा और 11 बजे एक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह पालम न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कम समय में और बिना किसी शुल्क के न्याय दिलाना है । इससे प्रलंबित मामलों की संख्या कम होगी और नागरिकों को सौहार्दपूर्ण तरीके से न्याय मिलेगा । तालुका विधि सेवा समिति की अध्यक्ष और सिव्हील जज मनिषा पाटील मॅडम ने तालुका के सभी नागरिकों से इस लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रलंबित मामलों के निपटारे का एक प्रभावी मंच है और नागरिकों को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से समय पर न्याय प्राप्त करना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व्हि.डी.शिंदे और सदस्य तालुका विधि सेवा समिति के अधिकारी और कर्मचारी इस लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
