लोकेशन - कोयलीबेड़ा ( छत्तीसगढ़)
संवाददाता - हेमन्त कुमार उसेन्डी
छत्तीसगढ़ में किसानों की धान खरीदी मे हो रही लापरवाही जैसे रकबा कम किए जाने और टोकन नहीं कटने और प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने जैसी परेशानियों पर कल 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर सरकार को घेरने जा रही है
कांकेर जिले के अंतागढ़ मे समय सुबह 12:00 बजे धरना देने
आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश उपध्यक्ष मेहर सिंह वट्टी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का साय सरकार द्वारा अनेक त्रुटि निकालकर रकबा कम कर दिया गया है,साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान कि ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज हमारे प्रदेश सचिव हरेश चक्रधारी जी का अन्नदाता गहरे संकट में है। कई खरीदी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम अधिक वज़न लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के साथ लूट है। पिछले दिनों एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बागबाहरा के किसान के साथ हुई जहां टोकन न मिलने की हताशा में किसान को आत्महत्या करने का कदम तक उठाना पड़ा। अब भाजपा प्रदेश में किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है व छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ खड़ी है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाएगी की भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है ।
जिला महासचिव शिव पोटाई जिला अध्यक्ष अविनाश साहू प्रदेश संगठन मंत्री राजू सलाम जिला संगठन मंत्री संतोष मण्डावी करन उइके ब्लॉक अध्यक्ष कोयलीबेडा रामकुमार जिला अध्यक्ष यूथ विंग कांकेर बारसू हुपेंडी ब्लॉक अध्यक्ष अंतागढ़ सुनहेर हिड़को ब्लॉक उपाध्यक्ष अंतागढ़ सुबेसिंह उसेंडी सुभाष गोटा बंशीलाल पद्दा चैनू राम नरेटी
आमबेडा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मण्डावी अर्जुन ठाकुर मनाकू पोटाई राजेश आचला भुनेश मरकाम सुखमन सलाम नकुल कोमरा मनीष कावडे चंद्र भान दिनेश यादव नरसिंह उइके ब्रज लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
