मोहम्मद फारुक खामगांव
जिला बुलढाणा महाराष्ट्र
खामगांव के अंडरपास का कार्य लगभग 3 साल गुजरने के बावजूद मुकम्मल नहीं हो पाया जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का मुकाबला करना पड़ रहा है खामगांव जलंब रेलवे मार्ग पर सर्किट हाउस समीप रेलवे गेट है जिसके नीचे से अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने में लगभग 3 साल से अधिक समय गुजर चुका है फिलहालिए निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है वामन नगर चौक से रेलवे गेट तक का अंडरपास का निर्माण कार्य को आज तक करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं तो दूसरी ओर
यानी पुलिस क्वार्टर की तरफ अंडरपास का पुरा निर्माण कार्य शेष है
अब इस काम को पूरा करने के लिए कितना समय लगेगा यह कोई बात नहीं सकता?रेलवे गेट से गुजरने पर समय बहुत कम लगता था जिस कारण नागरिकों को शहर में जाने के लिए सुविधा उपलब्ध थी जबकि आज रेलवे गेट के नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू है इसलिए नागरिकों को नगर परिषद स्कूल से गुजर कर थे वी मेहता हाई स्कूल के समक्ष से होते हुए बस स्टैंड की तरफ से आना-जाना करते हैं
जिसके लिए नागरिकों का स्वास्थ्य एवं आर्थिक नुकसान हो रहा है साथ ही उनके व्हीकल के कल पुर्जे भी खराब हो रहे हैं आम नागरिकों में बुजुर्गों एवं मरीज को काफी परेशानियां हो रही है खासतौर पर रीड की हड्डी का प्रॉब्लम ज्यादा होने लगा है अंडरपास का निर्माण कार्य भारतीय रेल प्रशासन के महा रेल विभाग की ओर से किया जा रहा है
रेलवे का अंडरपास का निर्माण कार्य हो या फिर ओवर ब्रिज का कार्य हो महा रेल द्वारा ही किया जाता है खामगांव शहर के 40 प्रतिशत नागरिक इसी रेलवे गेट से शहर में आया जाया करते थे अब उन्हें दूरी तय करके शहर में आना जाना पड़ रहा है
जिससे उनका समय आर्थिक नुकसान और फिजिकल नुकसान हो रहा है वाहनों के कल पुर्जों की धज्जियां उड़ रही है
मोहम्मद फारुक खामगांव
