Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विगत 25 वर्षों से निरंतर सेवा, समर्पण और करुणा की भावना के साथ संचालित “नर सेवा नारायण सेवा - NN81



रिपोर्टर-विवेक लवानिया

विगत 25 वर्षों से निरंतर सेवा, समर्पण और करुणा की भावना के साथ संचालित “नर सेवा नारायण सेवा – चौधरी मनजीत सिंह जन सेवा समिति” वास्तव में मानवता की जीवंत मिसाल है। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और विषम परिस्थितियों के बावजूद भी जिस निष्ठा से यह सेवा शिविर आयोजित किया गया, वह अपने आप में प्रेरणादायी है। इस शिविर में लगभग 350 जरूरतमंद लोगों की ओपीडी की गई, जिनमें से 110 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिससे अनेक लोगों की आंखों में फिर से रोशनी लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


इस सेवा यात्रा का सबसे उज्ज्वल पक्ष यह है कि माननीय चौधरी उदयभान सिंह जी (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा यह संपूर्ण कार्य बिना किसी पक्षपात, बिना जातिवाद और पूर्णतः निशुल्क, अपने स्वयं के संसाधनों से किया जा रहा है। एक भी रुपये का शुल्क न लेकर, केवल सेवा भाव से 25 वर्षों तक इस समिति को निरंतर चलाना, साधारण कार्य नहीं बल्कि असाधारण तपस्या है।


इस पुनीत कार्य में श्री अशोक लवानिया जी, श्री वीरेंद्र भोले जी,श्री श्यामवीर सिंह (कार्यालय अधीक्षक) सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने अपना निःस्वार्थ श्रमदान देकर शिविर को सफल बनाया। ऐसे सेवा कार्य न केवल समाज के वंचित वर्ग को राहत देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा, संवेदना और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह शिविर सच अर्थों में “नर में नारायण” के दर्शन कराता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes