Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आजादी के 77 साल बाद भी विकास से कोसों दूर है यह आदिवासी 4 गांव - NN81





मोहम्मद फारुक खामगाव

जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र

देश को आजाद हुए 77 साल बाद भी जलगांव जामोद तहसील के यह चार गांव  विकास से कोसों दूर है सातपुड़ा पहाड़ी पर घने जंगल में बसे इन चार गांव के आदिवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है ऐसा महसूस नहीं होता है कि यह चार गांव आजाद भारत देश  में मौजूद है हम चांद पर पहुंचने के रिकॉर्ड भी कायम कर रहे हैं लेकिन इन 4 गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने आज भी बेबसी का आलम है पीढ़ी दर पीढ़ी से आदिवासी समाज इन 4 गांव में जिंदगी गुजार रहे हैं  इन गांव में आज भी ना पीने का पानी उपलब्ध नहीं है , ना ही सड़क है और ना ही बिजली की सुविधा उपलब्ध है एक तरफ कहते हैं हमारा देश डिजिटल बन रहा है सबका साथ सबका विकास यह नारा भी लोगों को केवल गुमराह कर बेवकूफ बनाने का नारा है क्योंकि इन गांव में विकास नहीं हुआ है सांसद, विधायक और  विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं ने जलगांव जामोद तहसील अंतर्गत भिंगारा , चालीस टापरी, गोमाल-1 ,गोमाल-2 जैसे-आदिवासी गांवों पर ध्यान ही केंद्रित नहीं किया केवल उन्होंने आश्वासन की चॉकलेट ही दी है  

इन 4 गांव के आदिवासियों का कहना है कि 5 साल के बाद ही चुनाव के समय नेताओं के चेहरे इन गांव में नजर आते हैं 

यह आदिवासी खुंखार जंगली जानवरों के बीच से गुजरकर बड़ी कठिनाइयों के चलते भिंगारा पहुंच पाते हैं  यह आदिवासी लोग मरिज या गर्भवती महिला को तथा अन्य मरीज को भिंगारा तक एक बांस पर चादर या कपड़ा बांधकर डोली की तरह उठा कर लाते हैं आधुनिक डिजिटल के दौर में यह बड़े शर्म की बात है ऐसी जानकारी राधे श्याम खरात , सरदार अवासे, देवदास डावर , नंदू सोलंकी , सुमार सिंह मुझालदा , उमेश चौगल , मांगीलाल सोलंकी ने दी


मोहम्मद फारुक खामगांव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes