Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन-- सोनकच्छ - NN81



सोनकच्छ/देवास

संवाददाता सुनील सिंह चौहान

सोनकच्छ में दिनांक 4 दिसम्बर 2025 को मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल से प्राप्त पत्र अनुसार देवास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बैक एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ.अमरीन शेख़ मेम, के निर्देशानुसार एवं मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सर के मार्गदर्शन में ग्राम गंधर्वपुरी में प्रज्ञा इंटरनेशनल हायर सेकेंड्री स्कूल में प्राचार्य प्रांशु चौधरी की उपस्थिति में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल अस्पताल सोनकच्छ से तके सिंह सोलंकी काउंसलर द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को एचआईवी एड्स, गुप्त,रोग संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सिविल अस्पताल सोनकच्छ से टी.बी समन्वयक सुनील सिंह चौहान भी उपस्थित थे। कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक घनश्याम देवड़ा, सलोनी चौधरी, मनीषा पाटीदार, हेमलता पाटीदार का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes