Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बम्होरी में निःशुल्क नेत्र शिविर: 185 मरीजों की जांच, 81 को चश्मे, 35 भेजे गए ऑपरेशन हेतु - NN81



रिपोर्ट — जतिन राय !!

खबर — बक्सवाहा, (म.प्र.) !!

बक्सवाहा। बम्होरी गांव में प्रतिमाह आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर में इस बार भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ लिया। शिविर में कुल 185 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 65 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। इनमें से 35 मरीजों को आगे की प्रक्रियाओं के लिए चित्रकूट भेजा गया। इसी के साथ 70 मरीजों को निःशुल्क दवाएं और 81 मरीजों को फ्री चश्मे वितरित किए गए।


शिविर के संयोजक मनीष जैन ने बताया कि बक्सवाहा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोग एक गंभीर समस्या है, इसलिए वर्ष 2002 से लगातार निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “गरीब और दूरस्थ इलाकों के लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करना ही हमारा पहला लक्ष्य है।”


शिविर में दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में चंद्र कुमार जैन, सुबोध जैन, संतोष जैन, किशोरी रजक सहित कई सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes