Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बार एसोसिएशन राजसमंद के चुनाव 12 दिसंबर को, विभिन्न पदों पर नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी, अध्यक्ष पद के लिए जयदेव कच्छावा और बहादुर सिंह चारण ने भरा नामांकन - NN81


राजसमंद

बार एसोसिएशन राजसमंद के चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 12 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसमें विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों ने जोर-शोर से पर्चे दाखिल किए।

गुरुवार तक अध्यक्ष पद के लिए जयदेव कच्छावा और बहादुर सिंह चारण ने दावेदारी पेश की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अक्षय पालीवाल ने नामांकन दाखिल किया। सचिव पद के लिए नरोत्तम पालीवाल और बालकृष्ण बैरवा मैदान में हैं। सहसचिव पद पर खुशवंत सिंह झाला, गणेश गुर्जर और रोशनलाल भील ने पर्चे दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण मंडोराव मंडोवरा ने नामांकन प्रस्तुत किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद से कोर्ट परिसर में उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। प्रत्याशी मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए अपने-अपने विज़न और योजनाएं बता रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जयदेव कच्छावा ने कहा कि यदि वकील साथियों का सहयोग मिला तो वे सभी युवा वकीलों के लिए चेंबर निर्माण, परिसर में वकीलों के लिए बड़ा हॉल, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ वकीलों के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास करेंगे।

चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। 12 दिसंबर को होने वाला मतदान बार एसोसिएशन की नई टीम का फैसला करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes