Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा ग्राम खारपाकलां में पशु चिकित्सक नियुक्त करने की मांग - NN81



पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा ग्राम खार पाकलां में स्थित पशु चिकित्सालय में काफी लंबे समय से पशु चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सभी ग्रामीणों ने मिलकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पशु चिकित्सक लगाने की मांग की गई है ज्ञापन में बताया गया कि गांव के पशु चिकित्सालय में चिकित्सक नहीं होने से बीमार मवेशियों के उपचार के लिए पशुपालकों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। काफी समय से समय पर पशु चिकित्सालय में इलाज नहीं मिलने से कई पशुओं की मौत हो जाती है। वर्तमान में पशुओं में विभिन्न बीमारियां फैल रही हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पशुओं के उपचार और बीमारियों की रोकथाम के लिए खारपाकलां पशु चिकित्सालय में शीघ्र पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। इस मौके पर पीयूष तिवारी, कोमल प्रसाद, दीपक सिंह, मनीष माली, भंवरसिंह, लालचंद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes