जिला संवाददाता राघवेंद्र औदीच्य गंजबासौदा
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में अमान सिंह राजपूत ने 109 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की जबकि दूसरे स्थान पर नरेंद्र व्यास रहे जिन्हें 87 मत प्राप्त हुए जबकि अखिलेश लाहौरी को 79 मत प्राप्त हुए। देर रात्रि तक चली मतगणना में चुनाव अधिकारी राकेश अरोरा ने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष के रूप में अमान सिंह राजपूत को 22 मतों के अंतर से विजय घोषित किया। अभिभाषक संघ के चुनाव शुक्रवार को पुरानी न्यायालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए कल 299 मतदाताओं को अध्यक्ष सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतों का उपयोग करना था, जिसमें 291 सदस्यों ने अपने मतों का उपयोग किया और आठ सदस्य अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए कल 6 राउंड में मतगणना
संपन्न हुई अध्यक्ष पद के लिए तीनों प्रत्याशियों में त्रिकोणीय मुकाबला होता देखा गया जिसमें अमान सिंह राजपूत अध्यक्ष पद के लिए चुने गए, जबकि द्वितीय स्थान पर नरेंद्र व्यास रहे। अखिलेश लाहौरी तीसरे पायदान पर पहुंचे। अभिभाषक संघ के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में राकेश अरोरा ने परिणाम घोषित किया। पूरा अभिभाषक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें सभी ने अपनी अपनी सहभागिता अपने-अपने ढंग से निभाई दिनभर कयासों का दौर चलता रहा। सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य इस चुनाव के लिए अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर आजमाइश करते भी देखे गए अभिभाषक संघ का चुनाव का कार्यकाल 2 वर्ष का बताया जा रहा है। अमान सिंह राजपूत वर्ष 2027 तक के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। चुनाव जीतने के उपरांत सभी वकीलों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी व फूल मालाओं से स्वागत किया।
