Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मेहरा घाट के पास तवा नदी में बनाए अस्थाई रास्ते को नष्ट किया - NN81

रेत ठेकेदार एमडीओ मेसर्स वेलोसिटी माइनिंग के विरुध कार्रवाई करने हेतु खनिज निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा




ओमप्रकाश साहू संवाददाता नर्मदापुरम 


कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के विरुध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण जिले में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार 19 दिसंबर को ग्राम मेहराघाट में तवा नदी पर रेत के ठेकेदार द्वारा  रेत के उत्खनन हेतु नदी में अस्थाई कच्चा रास्ता बनाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की और अस्थाई कच्चा रास्ता / ब्रिज को  नष्ट कर दिया।  उल्लेखनीय है की जांच में यह पाया गया कि ग्राम मेहराघाट के खसरा क्रमांक 365 में मेहरा घाट-9  रकबा 11.655 हैकटेयर एवं मेहरा घाट - 10 रकबा 11.655 हेक्टेयर की रेत खदान एमडीओ मैसर्स वेलोसिटी माइनिग वकर्स एल एल पी को स्वीकृत की गई थी और उनके द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। इसके पूर्व खदान से रेत परिवहन किए जाने हेतु ग्राम पंचारा कला से होकर रेत के वाहन का परिवहन किया जाता था। परंतु लगभग दो माह पूर्व ग्राम पांजरा कला में एक व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से रेत ठेकेदार द्वारा वैकल्पिक मार्ग के रूप में ग्राम मेहरा घाट में शासकीय कच्चे रास्ते से होकर नदी में अस्थाई रास्ता बनाकर स्वीकृत रेत खदान से रेत का परिवहन  किया जा रहा था। नदी में पानी में अवैधानिक रूप से बनाये गए अस्थाई कच्चा रास्ता /ब्रिज को जांच दल द्वारा नष्ट कर दिया गया है।


समय-समय पर जांच के दौरान रेट ठेकेदार द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा 19 अप्रैल 2025 को रेत ठेकेदार एमडीओ मेंसर्स वेलोसिटी माइनिंग वर्क्स एलएलपी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम भोपाल को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। आज भी कार्यवाही का प्रस्‍ताव भेजा जा रहा है।   


उल्लेखनीय है की खनिज अमले द्वारा जिले में रेत उत्खनन परिवहन भंडारण के विरुद्ध जांच कर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आज पर्यंत तक 170 प्रकरण पंजीबद्ध कर 1.51 करोड रुपए दंड अधिरोपित कर जमा कराया गया है। उक्त अवधि में कार्रवाई कर 06 पोकलेन मशीन एवं 45 डंपर जप्त किए गए हैं।  रेत का अवैध उत्खनन  करने पर 12 व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


19 दिसंबर को की गई कार्रवाई में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री जय सोलंकी, जिला खनिज अधिकारी श्री देवेश मरकाम, नायब तहसीलदार रुचि गोयल, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, थाना प्रभारी देहात नर्मदा पुरम श्री सौरव पांडे, प्रभारी खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते  एवं पुलिस बल उपस्थित रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes