Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के पीपली नगर ग्राम पंचायत में बीती रात चोरों ने ऐसा कहर - NN81



राजस्थान राजसमन्द जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के पीपली नगर ग्राम पंचायत में बीती रात चोरों ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा गांव सहम गया है। अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में छह मकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू तब सामने आया जब एक गरीब पीड़ित अपनी जीवन भर की जमापूंजी लुटने के गम में मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रो पड़ा।मजदूर पिता के आंसू देख पसीज गया सबका दिल

चोरों ने सबसे पहले इंदर सिंह के मकान को निशाना बनाया, जहाँ से उनकी बहू के करीब 7 तोला सोना और 1 किलो चांदी चोरी हो गई। इंदर सिंह, जो पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर चुनाई का काम हैं, ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। मीडिया के सामने जोर-जोर से रोते हुए उन्होंने बताया कि कैसे मेहनत की एक-एक पाई जोड़कर उन्होंने यह गहने बनवाए थे। इंदर सिंह को इस तरह टूटते देख वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की 'टोली वारदात के बाद जब गांव में लगे कैमरों की जांच की गई, तो होली का ताक के पास लोछनिया क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी में सनसनीखेज फुटेज मिली। वीडियो में पांच चोर वारदात के बाद भागते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा जगदीश मेवाड़ा की दुकान पर लगे कैमरों में भी संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं, जो पुलिस के लिए अब सबसे बड़ा सुराग हैं।

इन घरों में भी हुई चोरी

इंदर सिंह के अलावा चोरों ने पांच अन्य स्थानों पर भी हाथ साफ किया नैना लाल मेवाड़ा, प्रकाश चंद्र मेवाड़ा, मनोज सिंह पिता तुलसा सिंह और लोछनीय प्रहलाद प्रजापत के सूने मकानों के ताले तोड़े गए मिठू सिंह के ई-मित्र केंद्र से भी बदमाशों ने गल्ले में रखी नकदी पार कर दी।बेखौफ बदमाश,पड़ोस में लोग सोते रहे, इधर होती रही चोरी

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने घनी आबादी वाले इलाके में चोरी की। जिन मकानों के ताले टूटे, उनके ठीक पास के घरों में लोग सो रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब ताले टूटे मिले, तो गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना अधिकारी मुकेश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और इंदर सिंह सहित अन्य पीड़ितों को ढांढस बंधाया। थाना अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes