Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बबीना में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 25 से - NN81



बबीना (झांसी)।

रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी बबीना द्वारा स्वर्गीय श्री मनोज सोनी की स्मृति में आयोजित की जा रही ऑल इंडिया (यूथ सॉकर) 9 ए-साइड महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आगामी 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन न्यू दशहरा ग्राउंड, बबीना, में किया जाएगा।

इस सात दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से महिला फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में नागपुर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, टीकमगढ़, ग्वालियर, उत्तर प्रदेश एवं बबीना की टीमें आमंत्रित की गई हैं।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं ICA प्रेसिडेंट मा. डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, जबकि विशिष्ट अतिथि अरविंद यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य खैलार) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.इ सिहब्रत सिंह यादव (बबुआ ) करेंगे। वहीं विशेष अतिथि मा. यशपाल सिंह यादव रहेंगे।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को ₹10,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन मा. चंद्रप्रकाश राय (खलीफा जी), रवि भारती एवं शैलेन्द्र वर्मा द्वारा किया जाएगा। आयोजन के मुख्य व्यवस्थापक ऋतिक सोनी (न्यू मनोज ज्वैलर्स, बबीना) रहेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes