Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में गोंदिया में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज - NN81



गोंदिया नगरपरिषद चुनावों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने प्रभाग क्रमांक 17, 21, 22, 6 व 7 में शक्ति प्रदर्शन करते हुए व्यापक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की। बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में आगामी उम्मीदवारों के समर्थन व प्रचार को नई गति मिली। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं और जनता की भारी उपस्थिति ने क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ का संदेश साफ़ तौर पर दे दिया।


प्रभाग 21–22 में प्रचार कार्यालय का भव्य उद्घाटन

विधायक विनोद अग्रवाल ने प्रभाग 21 व 22 में भाजपा के प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया। नारियल फोड़कर, शंखनाद और गगनभेदी नारों के बीच शुरू हुए इस कार्यालय से आने वाले दिनों में door-to-door अभियान, जनसंवाद और बूथ-स्तरीय संगठन कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


गौतम नगर में नई उम्मीद – पुलिस चौकी खोलने का ऐलान

जनता की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकारते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने गौतम नगर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा कर क्षेत्रवासियों में नया विश्वास जगाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चौकी नहीं, बल्कि “गौतम नगर को अपराधमुक्त बनाने की ठोस शुरुआत” होगी।


अग्रवाल के विकास-वचन गौतम नगर को नई पहचान देंगे

* क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपराध पर नकेल कसेंगे

* 24 घंटे नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी

* युवाओं व विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी का होगा निर्माण 

* वर्षों से प्रलंबित पट्टो की समस्याओं का निराकरण कर पात्र नागरिकों को स्थाई पट्टे प्रदान किए जाएंगे


कार्यकर्ता बैठक में मिली रणनीति को धार

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अग्रवाल ने कहा कि आगामी चुनाव गोंदिया के विकास की दिशा बदलने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं, स्थानीय विकास कार्यों और भविष्य के रोडमैप की जानकारी देने को कहा। कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प दोहराया कि वे बूथ से लेकर वार्ड तक भाजपा को मजबूत करेंगे और आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित कर दिखाएंगे।


नागरिकों में उत्साह—विकास की उम्मीदें बढ़ीं

गौतम नगर सहित अन्य प्रभागों के नागरिकों ने विकास के इन वादों का स्वागत किया। क्षेत्र का युवा वर्ग लाइब्रेरी और कैमरा सिस्टम को लेकर उत्साहित दिखा। स्थानीय रहिवासियों का कहना था कि पहली बार कोई जनप्रतिनिधि प्रलंबित पट्टा मामलों को गंभीरता से लेकर समाधान की ठोस घोषणा कर रहा है।


विधायक विनोद अग्रवाल की अगुवाई में प्रभाग 17, 21, 22, 6 और 7 में हुई बैठकों ने भाजपा के चुनावी अभियान को नई ऊर्जा दी है। प्रचार कार्यालय की शुरुआत, अपराधमुक्त गौतम नगर का सपना और विकास की ठोस घोषणाओं ने चुनावी माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मोड़ने का संकेत दिया है। आने वाले दिनों में भाजपा के अभियान की रफ्तार और तेज़ होने वाली है, जिसका असर सीधे चुनावी गणित पर दिखने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes