एमसीबी (छ.ग.)
रिपोर्ट - मनीराम सोनी
एमसीबी / जनकपुर थाना में दिनांक 12/8/2025 को प्रार्थिया गुड्डी पनिका पति रामप्रसाद पनिका 40 वर्ष निवासी घुघरी थाना जनकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका लड़का राजकुमार पिता रामप्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी बड़वाही घुघरी थाना जनकपुर
ज़िला-मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर दिनांक 17- 11- 2024 को छोटू बैगा के साथ अपने घर से मेरठ काम करने जा रहा है। बताकर गया था छोटू बैगा वापस घर आ गया परंतु राजकुमार का कोई पता नहीं चल रहा है। छोटू भी स्पष्ट बात नहीं बता रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 22 दिनांक 12/ 08/ 2025 को कायम कर जांच में लिया गया। प्रार्थिया वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भी इस घटना की जानकारी दी थी जिस पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय सरगुजा रेॅज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक महोदया रत्ना सिंह ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जनकपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उक्त घटना की मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। एसडीओपी एले क्सियुस टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा गुम इंसान के जांच पर प्रत्येक बिंदु पर सघनता से जांच की जा रही थी। प्रार्थिया को शंका थी कि उसके पुत्र राजकुमार की हत्या कर उसे ग्राम बिल्ली थाना गोहपारू क्षेत्र में छोटू बैगा के मामा अर्जेंट बैगा के घर में गाड़ दिया गया है जिस पर विधिवत शव उत्खनन की अनुमति प्राप्त कर थाना जनकपुर पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश के थाना गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिल्ली में शव उत्खनन की कार्रवाई भी की थी परंतु वह बेसुध रही। इसी दौरान संदेही छोटू बैगा से ब्रेन मैपिंग एवं पोलोग्राफी टेस्ट हेतु सहमति प्राप्त कर न्यायालय जेएमएफसी जनकपुर के समक्ष अनुमति हेतु प्रतिवेदन भी पेश किया गया था। दिनांक 19/ 11/ 2025 को गुम इंसान के संबंध में लगाए गए मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि राजकुमार गुम इंसान अपने भाई कमलेश के ससुराल ग्राम बर्ना निगई थाना व्यावहारिक जिला शहडोल में देखा गया। तत्काल गुम इंसान के बारे मे गुड्डीबाई कमलेश से संपर्क कर कमलेश के साथ जयसिंहनगर रोड से आ रहे गुम इंसान राजकुमार को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे प्रधान आरक्षक संदीप,संजय,आरक्षक सूर्यपाल ,विष्णु यादव शामिल रहे.वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में बहुचर्चित गुम इंसान जिसे लगभग मृत मान लिया गया था को जीवित हालत में दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
