Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न - NN81



साहिबगंज झारखण्ड

जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत

 उत्क्रमित मध्य विधालय, बच्चा, मण्डरों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साहेबगंज की अध्यक्षता में  बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो अधिनियम, अपहरण, एसिड अटैक,  Foster care  after care और प्रायोजन योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह और बाल श्रम कानूनन अपराध हैं तथा इनसे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है।


साथ ही पोक्सो (POCSO) अधिनियम के अंतर्गत बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई ताकि बच्चे स्वयं एवं अपने साथियों को सुरक्षित रख सकें। एसिड अटैक और अपहरण, जैसे गंभीर अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए गए।


इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से कोई भी बच्चा या नागरिक संकट की स्थिति में निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है। उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि 1098 नंबर 24×7 संचालित है और बच्चों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।


कार्यक्रम में शिक्षकों,बच्चों,बच्चों के अभिभावक,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण पदाधिकारी और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम साहेबगंज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में बाल संरक्षण के संदेश को फैलाएंगे और बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes