Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ताल मे 84. 42 लाख की लागत से निर्मित होने वाली दुकानों का क्षेत्रीय विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय के करकमलो से हुआ भूमिपूजन - NN81



ताल मध्यप्रदेश

दीपक सोनी

ताल  नगर परिषद ताल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जावरा आलोट रोड नगर परिषद कार्यालय के सामने बहुप्रतिक्षित दुकाने निर्माण के लिए परिषद के अथक प्रयासों से दुकाने निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। आज दिनांक 6 नवंबर 2025 गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय, अध्यक्षता पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश परमार, विशेष अतिथि नपा के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भेरूलाल पाटीदार, प्रहलाद माहेश्वरी के आतिथ्य मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे भूमिपुजन पश्चात् अतिथियों ने शिलालेख का अनावरण किया। पश्चात् मे नगर परिषद कार्यालय परिसर मे आयोजित सभा मे स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने दिया, नपा अध्यक्ष मुकेश परमार ने दुकाने निर्माण, भूमि आवंटन तथा आगामी विकास कि कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए वार्ड 1 मे  स्थाई शेड कि मांग कि। वरिष्ठ नेता राजेश परमार ने नगर मे फोरलेन तथा नवीन कार्यालय भवन कि मांग करते हुए क्षेत्र मे विधायक मालविय कि सक्रियता कि सराहना कि  मुख्य अतिथि विधायक मालवीय ने अपने व्यक्तव्य मे कहा कि  नगर परिष्‍द ताल जिले में सबसे सर्वश्रेष्ठ नगर परिष्‍द है  नगर परिषद ताल कि व्यवस्थाए अच्छी है यहां से शिकायते प्राप्त नहीं होती है तथा जो निकाय अपनी आय का विचार करती है ऐसी निकाय अच्छी निकाय होती है , निकाय की कार्य षैली बहुत अच्छी है तथा साथ ही कार्यालय भवन तथा स्थाई शेड के लिए परिषद का पूरा सहयोग करने कि बात कही। कार्यक्रम मे नपा अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, सभापति गुड्डू खान,, गोवर्धन पोरवाल, अनिल परमार, दिनेश माली, आजाद खा मेव, पार्षदगण अनवर मिर्जा, पवन मोदी, पंकज शुक्ला, हारुण खान पठान, आजाद मेव पटेल सहित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह डोडिया, भवरसिंह, दरबारसिँह, नपा सीएमओ गौरव शर्मा, शमशेउद्दीन खान, जगदीपसिँह कुशवाह, कांतिलाल राठौड़ मुकेश पाटीदार आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन मोहित शर्मा ने किया आभार सीएमओ गौरव शर्मा ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes