Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वैदिक बाल विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। NN81



संवादाता पंकज शर्मा न्यूज नेशन 81

स्थान – बम्हौरी, रायसेन।

वैदिक बाल विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा लहराकर और मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी व्यक्त की। विद्यालय की प्राचार्या प्रिया आचार्य ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है और इससे बच्चों में खेल भावना के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी जागृत होती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं स्टाफ सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes