Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बम खेतों में काम कर रहे किसानों के पास गिरे, जिनमें से एक माखन यादव के खेत में फट गया - NN81




बैतूल जिले के  तहसील शाहपुर ग्राम पंचायत हांडीपानी ग्राम कप्पा बीजादेही थाना क्षेत्र के वन ग्राम कुप्पा में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब खेतों में तीन बम गिरने की खबर फैली। ग्रामीणों के अनुसार, बम खेतों में काम कर रहे किसानों के पास गिरे, जिनमें से एक माखन यादव के खेत में फट गया। बाकी दो बमों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।


यह घटना ताकू प्रूफ रेंज के पास हुई है, जो वीर गोवारी गांव से करीब 10 किलोमीटर आगे स्थित है। जिस स्थान पर बम गिरे, वह प्रूफ रेंज से सड़क मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर और हवाई दूरी से करीब 7 किलोमीटर दूर बताया गया है।


धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीण दहशत में आ गए। बताया गया कि किसान उस समय खेतों की जुताई कर रहे थे। एक बम मिट्टी में धंस गया और उसके फटने से आसपास की जमीन उखड़ गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।

इनका कहना है _प्रपंच आर एसडीएम शाहपुर धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां गई थी हमें वहां पर कुछ नहीं मिला कुछ हॉल मिले हैं आर्मी टीम को सूचना दी यह इलाका प्रूफ रेंज के बाहर का इलाका है आर्मी टीम आकर ही वहां पर जांच करके बता पायेगी की क्या है एहतियात के तौर पर वहां  पर कुछ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं

संजय छिकारा ब्रिगेडियर सी पी ई इटारसी _आज इस तरह की कोई भी घटना की जानकारी हमारे पास नहीं आई है हो सकता है पहले कुछ हुआ हो यदि जानकारी मिलती है तो जांच कराएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes