कमलेश पांडेय मैहर
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर मनोज सिंह ने मांग की है किसान फसल का तुरंत सर्वे कराया जाए
मैहर जिला मध्य प्रदेश क्षेत्र के रामनगर लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण किसानों की मेहनत से उगी फसलें नष्ट हो रही हैं।
यह केवल खेतों की फसल नहीं, बल्कि किसानों के सपनों की बर्बादी है।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह ने मध्य प्रदेश शासन से एवं माननीय विधायक राजेंद्र सिंह दादा भाई से निवेदन करता हूं कि तात्कालिक रूप से पटवारी भेजकर फसल का सर्वे कराया जाए एवं
प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाए ताकि वे पुनः अपने जीवन और खेती का कार्य कर सके अमरपाटन तहसील में सर्वे के लिए आदेश जारी हो चुका है जल्द से जल्द बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल में हुई नुकसान का रामनगर तहसील मे सर्वे कराने का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुरंत आदेश जारी करे नहीं तो किसान ना घर का रहे गा ना घाट का
किसान है तो देश है — किसानों की पीड़ा समझना सरकार का धर्म है।
मनोज सिंह (गुडु) ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस रामनगर
