मनावर मप्र से सरीता पाटीदार ।
पांडव पंचमी ,गुरु गोविंद सिंह पुण्यतिथि, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मप्र पाटीदार समाज महिला संगठन बड़वानी -धार द्वारा आयोजित महिला जागृति सम्मेलन खण्डवा-बडोदा मार्ग स्थित मां नर्मदा मंदिर मे संपन्न हुआ। किसी कवि ने कहा है कि जहां भगवान कृष्ण है ,वहां पांडव है ,वहाॅ जीत निश्चित है।भगवान कृष्ण पाटीदार समाज के ईष्ट देवता है ।इसी के परिपेक्ष में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित, कर पुष्पो से सुशोभित किया गया।
विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर कविता पाटीदार का महिला जिलाध्यक्ष सुमन पाटीदार द्वारा स्वागत किया गया। पाटीदार समाज की महिला जागृति सम्मेलन का उद्देश्य- महिलाओं को जागरूक करना, पश्चिम देशो की सभ्यता को तोड़ फेंकना तथा पूर्वजों द्वारा बनाए गए धर्म के नियमों से के अनुसार चलना। भारतीय संस्कृति , सनातन पद्धति एवम बच्चों को संस्कारित शिक्षा देना यही उद्देश्य है।ऑस्ट्रेलिया में एक कानून बन गया जो 16 वर्ष के बच्चों को मोबाइल ,इंस्टाग्राम, फेसबुक से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है ।इसी परिपेक्ष्य में दो पाटीदार समाज की महिलाओं द्वारा मोबाईल के संबंध मे हर बोला के गीत एवम नृत्यकला के माध्यम से पाटीदार समाज के सदस्यों, महिलाओं को जागरूक करवाया।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर कविता पाटीदार ने अपने उद्घबोधन में कहा कि मैंने पहली बार मालवाड़ा मंदिर में पाटीदार समाज महिला सम्मेलन देखने को मिला।जहाॅ पर हजारो महिलाएं उपस्थित थी।उन्होने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति के परिपेक्ष में कार्य करना चाहिए। महिलाएं सनातनी बने।संस्कार अपने आप बन जायेगे।आपस मे संगठित होना चाहिए। एक मंच पर पाटीदार समाज की महिलाओं का एकत्रित होना,नियमो का पालन बनाए रखना ऐतिहासिक घटना है। इस दौरान कोटेश्वर घाट एवम सेमल्दा घाट के नवनिर्माण के प्रमुख देवेन्द्र पाटीदार धुलसर, जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार, जिलाध्यक्ष ,कुसुम पाटीदार, रूकमणी पाटीदार, सीमा पाटीदार ,अनिषा पाटीदार, ,सुरेखा पाटीदार कई पदाधिकारी एवम सदस्य उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन जयमाला पाटीदार मनावर एवम अनिषा पाटीदार ने किया। रचना पाटीदार ने आभार माना। उक्त जानकारी पाटीदार समाज जिला बडवानी-धार के सह सचिव जगदीश चन्द्र पाटीदार ने दी।
