लोकेशन : छत्रपती संभाजीनगर,महाराष्ट्र
छत्रपती संभाजी नगर जिले के गंगापुर तालुका में पिछले वर्ष के किसानों की शेष सब्सिडी के साथ-साथ चालू वर्ष में भारी वर्षा के कारण किसानों की सब्सिडी तुरंत दी जानी चाहिए। मक्का गारंटी मूल्य केंद्र शुरू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर आज सभी किसानों की ओर से गंगापुर तहसीलदार कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना जिला संयोजक बालासाहेब पाटिल चव्हाण, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष महेंद्र गांडे, किसान नेता और असंगठित कामगार संगठन के जिला प्रमुख प्रदीप पाटिल चव्हाण, ग्राम संवाद सरपंच संगठन महाराष्ट्र राज्य सचिव विशाल पाटिल लांडगे, सामाजिक कार्यकर्ता राजूभाऊ बरवाल, राहुल पाटिल चव्हाण, किरण राउत युवा सेना तालुका प्रमुख अमोल पाटिल चव्हाण और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
