Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

यादव समाज जिला नारायणपुर के द्वारा गोपाष्टमी पर्व व गोवर्धन पूजा आयोजित किया गया - NN81


लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर जिले के यादव समाज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से गोपाष्टमी और गोवर्धन पूजा का महोत्सव आयोजित कर पूजा की जाती है इन त्योहारों में गायों और भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है साथ ही भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और यह दोनों त्यौहार यादव समाज के लिए विशेष महत्व रखते हैं क्योंकि यह पारंपरिक रूप से पशुपालन रहे गोपाष्टमी यह वह दिन माना जाता है जब भगवान श्री कृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था इस दिन गायों को स्नान  कराकर सजाया गया और उसकी पूजा अर्चना की गई 


नारायणपुर में यादव समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बस्तर सांसद ने कहा गोवर्धन पूजा - भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की इंद्र के पर प्रकोप से रक्षा की इस दिन गाय की गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाया और पूजा किया जाता है


 बखरूपारा स्थित यादव सदन स्थल में कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण और गायों की विशेष पूजा किया गया‌


  बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा दंतेश्वरी माता मावली की धरती को मैं प्रणाम करता हूं और आज मैं गोवर्धन गिरधारी श्री कृष्ण लाल भगवान की आज की इस गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में उपस्थित सभी यादव माता बन्धुओं को और नन्हे नन्हे बाल गोपालो को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं 


सांसद ने कहा कि आयोजन नारायणपुर जिले में यादव समाज की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति गौ सेवा और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है


 सांसद ने कहा कंस के कारण ही कृष्ण के जन्म का महत्व है इस विषय पर धार्मिक और आध्यात्मिक व्याख्याएं अलग-अलग हो सकती है। यह बयान पारंपरिक मान्यताओं की एक भीन्न  व्यख्या प्रस्तुत करता है जहां आमतौर पर कृष्ण को कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए जन्म हुआ था और यह पूजा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के प्रमुख से गोकुल वासियों की रक्षा करने की कथा प्रतीक है

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री नारायण मरकाम जी जिला पंचायत अध्यक्ष,श्री इंद्रप्रकाश बघेल नगर पालिका अध्यक्ष,श्रीमिति पिंकी उसेण्डी जनपद अध्यक्ष नारायणपुर,श्रीमती संध्या पवार भाजपा जिलाध्यक्ष नारायणपुर,श्री रूपसाय पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष,श्री बृजमोहन देवांगन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष,श्री गौतम एस गोलछा वरिष्ठ भाजपा नेता,श्री संतनाथ उसेण्डी जिला पंचायत सदस्य,श्री राकेश उसेण्डी जिला पंचायत सदस्य छोटेडोंगर ,श्रीमती हीना नाग जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती शांति नेताम जिला पंचायत सदस्य ,श्री मंगाउ कावड़े सांसद प्रतिनिधि,श्रीमती मंगली कावड़े जनपद पंचायत सदस्य, एसबत्ती मांझी जनपद सदस्य बड़गांव,श्रीमती रामशिला नाग पार्षद,श्रीमिति संगीता जैन पार्षद,श्री संजय नंदी पार्षद ,श्री कमलापति मिश्र पार्षद ,श्री प्रवीण जैन,श्री जगनाथ यादव यादव समाज जिलाध्यक्ष ,श्रीमती भगवती हलधर शहर मंडल ,श्री नारायण साहू सनातन धर्म मंच जिला अध्यक्ष ,श्री हुमनलाल साहू ,श्री अनिल साहू,श्री प्रधुमन निषाद,श्री अमलु नाग,श्री बुधराम वड्डे ,श्री सुकमन कचलाम अजजा मोर्चा जिला महामन्त्री,श्री ललित पोयम जिला मंत्री युवा मोर्चा,श्री सुखचंद यादव,श्री तिलसुराम यादव,श्री अशोक यादव ,श्री आश्रम यादव,श्री फगुराम यादव,श्री खुमेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes