जिला संवाददाता राघवेंद्र औदीच्य
सरकारी अस्पताल सहित प्राइवेट क्लिनिको पर मरीजों की लगी भीड़सर्दी खांसी जुकाम बुखार की चपेट में मरीज
गंज बासौदा इन दिनों नगर के राजीव गांधी जन चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में इजाफा दिखाई दे रहा है जिसके चलते अस्पताल की ओ पी डी के समय मरीजों की लंबी लंबी लाइन लग रही है मौसमी बीमारियों के चलते अधिकांश नागरिक सर्दी खांसी जुकाम बुखार सहित अन्य बीमारियों के चपेट आ रहे ओर अपना इलाज करने के लिए शासकीय अस्पताल पहुंच रहे है जिसमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है जहां अपना इलाज कराने के लिए दर्जनों नागरिक लाइन में खड़े हो कर अपना नंबर आने के इंतजार में देखे जा रहे जहां महिला और पुरुषों की अलग अलग लाइन लग रही है जिससे मरीज जल्द अपना इलाज डॉक्टर से करा सके।
पर्चा बनवाने वाले विंडो पर भी मरीजों की लगी कतार
शासकीय अस्पताल पहुंचे वाले मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के पहले अपना पर्चा बनवाना पड़ता है जिसके बाद ही डॉक्टर मरीजों का इलाज शुरू कर पता है लेकिन पर्चा बनवाने बाली विंडो पर भी दर्जनों मरीजों की लाइन लग रही ओर एक पर्चा बनवाने के लिए भी मरीजों को लंबे समय तक अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है एक ओर जहां बीमार व्यक्ति अपना इलाज करने की आस में अस्पताल तो पहुंच जाता है लेकिन अस्पताल में लगी लंबी लंबी कतारों को देख अपना इलाज करने की आस में लंबे से तक खड़ा रहता है जिसके चलते मरीज की ओर तबियत बिगड़ने लगती है।
प्रायवेट क्लिनिकों पर मरीजों की लगी रही भीड़
मौसम बीमारियों के चलते हर घर में एक न एक व्यक्ति तबीयत बिगड़ी हुई है जहां शासकीय अस्पताल में इलाज करने वाले मरीजों की लंबी लंबी कतार है लग रही है वहीं नगर में संचालित होने वाली प्राइवेट क्लिनिकों पर भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा रहा है जो अपना इलाज करने के लिए पहुंच रहे है मौसम में आ रहे परिवर्तन और नगर में हो रही रुक रुक कर बारिश और उमेश गर्मी के चलते नागरिकों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है जिसके चलते अधिकाशं लोग अलग अलग बीमारियों की चपेट में आ कर अपना इलाज करने अस्पतालों में पहुंच रहे है।

