Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला अयोध्या धाम दर्शन का अवसर -NN81

 श्री रामलला के दर्शन को रवाना हुए 11 आत्मसमर्पित नक्सली 

लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़                 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 02 सितम्बर 2025 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन कराने हेतु "श्री रामलला दर्शन योजना" शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन से जिलों के श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है।इसी क्रम में 2 सितम्बर को जिले के 11 श्रद्धालुओं को नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल और बखरूपारा वार्ड पार्षद श्री कमलापति मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से राजनांदगांव के लिए कार द्वारा रवाना किया। ये श्रद्धालु 3 सितम्बर को राजनांदगांव से आस्था विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।आत्मसमर्पित माओवादियों ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सुदूर अंचल और अंधकारमय जीवन से निकलकर हमें श्री रामजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनका श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए पूरा पैकेज प्रदान किया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन और भोजन की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री एम.एल. अहिरवार भी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes