Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की समीक्षा बैठक, बाढ़ प्रभावितों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की हुई समीक्षा -NN81

जिला बीजापुर संवाददाता 

रवि गांधरला 

7987222236




बीजापुर 02 सितम्बर 2025- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत कार्य एवं प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा रही सहायता राशि की जानकारी ली गई। उन्होंने सड़क, पानी, भोजन जैसी आवश्यक जरूरतों के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी ब्लॉकों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड आदि से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आत्मसमर्पित नक्सलियों से संबंधित जानकारी की समीक्षा की।

बैठक में बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आश्रमों में भोजन की गुणवत्ता पर विशेष चर्चा करते हुए कलेक्टर ने अधीक्षकों से भोजन संबंधी विवरण फोटो सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का आकलन किया। इसी क्रम में जिले में चल रहे रजत महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी भी ली गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने पर बल दिया।

बैठक में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चैबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes