बबीना (झाँसी)।
कुशवाहा समाज बबीना ने सिद्धिविनायक विवाह गृह में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा समाज बबीना के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने की।
समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा का पारंपरिक रूप से पगड़ी, माला और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत व सम्मान किया गया।
राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा—
> “भाजपा सर्वसमाज और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, और सम्मान में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी।”
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष टोड़ी फतेहपुर राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, जिला महामंत्री जगत राजपूत, मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ग्रामीण मोनू मौर्य, प्रधान दीनदयाल पहलवान (बबीना रूरल), प्रधान हरेन्द्र (पचौरा), प्रधान बलवीर वर्मा (मानपुर) सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पलविन्दर सिंह नन्दा, पार्षद मनोज कुशवाहा, पवन कुशवाहा (चिरगांव), अशोक बाबूजी (गुरसराय), पिंकू टोड़ी फतेहपुर, देवेन्द्र कुशवाहा, रामदास पहलवान, रामकृष्ण, ज्चाला प्रसाद, पहलवान कुशवाहा, नारू कुशवाहा, चन्दन कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, राघवेन्द्र कुशवाहा (बघौरा), महेन्द्र रायकवार, चन्दन मास्टर, प्रदीप बाल्मीकि, मोहित बाल्मीकि, अमित कुशवाहा, सोनू नामदेव, राजाराम कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, खुशी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी स्नेहा कुशवाहा ने किया और आभार व्यक्त कुशवाहा समाज बबीना के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने किया।
NN 81
बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी
