अमन खान इंकलाबी
ब्यावरा राजगढ़ , शा.बालक हाइ स्कूल ब्यावरा में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेघावी छात्र स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई।
उक्त आयोजन का मुख्यमंत्री के आतिथ्य में आयोजित भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बद्रीलाल यादव (पूर्व राज्यमंत्री) अमित शर्मा (जिला महामंत्री भाजपा), राजू यादव (मंडल अध्यक्ष भाजपा), जगदीश गुर्जर (जनपद अध्यक्ष),पवन कुशवाह (न.पा.अध्यक्ष),दीपक सामरे, चंदन जादौन,पार्षद जुगल किशोर,गिरिराज लववंशी, दिलीप शर्मा(विकासखंड शिक्षा अधिकारी),जी.के.दुबे (बी.आर.सी.), नाथू सिंह सिकरवार (प्राचार्य कन्या शाला), मर्दन सिंह मीणा (प्राचार्य), राजेन्द्र शर्मा (प्राचार्य) सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव द्वारा किया गया व आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया
