Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा तहसील स्थित कोटड़ी गांव में गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


पिड़ावा तहसील स्थित कोटड़ी गांव में गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


 के पिड़ावा तहसील स्थित कोटड़ी गांव में गोचर भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कोटड़ी, गोशाला टीम और राष्ट्रीय करणी सेना के जिला महामंत्री दशरथ सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि कोटड़ी में कुल 450 बीघा चरागाह भूमि है। इसमें से मात्र 50 से 70 बीघा भूमि ही खाली बची है। शेष जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा है। इस स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है।


जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली से पहले कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही इस जमीन पर पौधरोपण कराने और चारों तरफ मशीन से खाई खुदवाने की बात कही।


ग्रामीण अब गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। उनका कहना है कि गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त होने से गोवंश को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकेगा।


न्यूज़ नेशन 81 

पिड़ावा तहसील से 

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes