बागेश्वर शास्त्री श्री कृष्ण कृपा धाम वृंदावन में आए और दिल्ली से वृंदावन के लिए यात्रा की घोषणा की, इसी मंच पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता फलाहारी बाबा ने बागेश्वर महाराज से अपने संबोधन में मांग की की दूसरी यात्रा श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर के लिए होनी चाहिए,उन्होंने आरोप लगाया लगाया कि हम,125 करोड़ हिन्दुओं के होते हुए आज तक वहां पर श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर के मूलगर्भ गृह में माखन मिश्री का भोग भी नहीं लगा पाए हैं.सभी बड़े बड़े बाबा अपने-अपने लिए कंकरीट का महल बनाने में लगे हुए हैं. फलाहारी बाबा ने कहा कि हमने संकल्प ले रखा है जब तक मंदिर से मस्जिद नहीं हट जाएगी तब तक वो भोजन नहीं करेंगे.उन्होंने कहा कि मैं अंतिम सांस तक इस संघर्ष को करता रहूंगा. महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज, महामंड लेश्वर राधानंद गिरी जी संत मधुसूदन दास जी महाराज और साध्वी दिव्या देवी जी ने पलाहारी बाबा की बात का समर्थन किया है और उन्होंने अनुरोध किया है क, सभी संत की इच्छा है कि अयोध्या के बाद मथुरा में भी भव्य और दिव्य श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर बनना चाहिए और मथुरा श्रीकृष्ण मंदिर आजाद होना चाहिए
