अमित कुमार भारद्वाज
रामगढ़ अलवर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए रामगढ़ कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र के कई दर्जन युवा व समाजसेवी संस्थाएँ और संगतें बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। रामगढ़ कस्बे के भूतपूर्व सैनिक ठेकेदार समाजसेवी
जयराम मीणा ने बताया कीराहत सामग्री का अंबार लग गया है। रामगढ़ क्षेत्र से भर से राशन, पशुयों के लिए फीड और जरूरी सामान लेकर पहुँच रहेहै।
कई संस्थाओं और क्षेत्रों से सेवा भाव से सामग्री भेजी जा रही है उन्होंने कहा कि हर वर्ग और समाज ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य अनुसार सहयोग देकर मानवता की मिसाल कायम की है।कहा कि अभी यह प्रारंभिक सेवा है। असली सेवा का दौर तब शुरू होगा जब बाढ़ का पानी उतर जाएगा। उस समय पीड़ित किसानों और ग्रामीणों को खेतों से रेत निकालने, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मरम्मत, मोटरों की सर्विसिंग, साथ ही डीजल, सीमेंट और सरिया जैसी सामग्री की भारी जरूरत पड़ेगी सेवा में निरंतरता बनाए रखे और भविष्य की जरूरतों के लिए भी तैयारी रखे
रामगढ़ कस्बे के युवाओं की इस पहल को देखकर और जुटा सहयोग देखकर हर किसी की आँखें नम हो उठीं। सेवा भाव से जुड़ी यह तस्वीर रामगढ़ क्षेत्र की साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल है। मानवता के इस पुनीत कार्य में महिलाओं से लेकर नौजवान तक, हर वर्ग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहा है।
सहयोगी विशेषकर राजन सिंह जयराम मीणा गजेंद्र शर्मा अमित भारद्वाज छगनलाल सेन संदीप जैन समीर खान दीपक अग्रवाल विजय शेखावत लकी कुकरेजा कुकरेजा रिंकू सैनी बाबा राजु शर्मा काका सिंह इत्यादि मौजूद थे और आने वाले दिनों में भी पीड़ित परिवारों तक राहत पहुँचाने का यह सिलसिला जारी रहेगा-
