Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मिशन शक्ति हब के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ - NN81



एमसीबी (छ.ग.) 

रिपोर्ट - मनीराम सोनी   

एमसीबी/03 सितम्बर 2025/* महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति हब अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ सिविल लाइन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका संचालन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने किया। अभियान में महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे - लैंगिक असमानता उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन-स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098 तथा सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर, वित्तीय साक्षरता एवं जेंडर विशेषज्ञ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम मे केवल महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes