आज दिनांक 3/9/2025 को राजकीय संप्रेषण गृह, किशोर फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण माननीय जनपद न्यायाधीश फर्रुखाबाद, आदरणीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद जिला अधिकारी महोदय फर्रुखाबाद तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय फर्रुखाबाद द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्था का वातावरण स्वच्छ पाया गया। किशोरों हेतु खेलकूद का स्थान, शयन कक्ष तथा अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया उचित स्थानों पर वेंटिलेशन एडजेस्ट फैन लगे होने या न होने की स्थिति की भी जाँच की गई।जो संतोषजनक पाई गई
उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला अधिकारी महोदय ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को संस्था के अनुरक्षण एवं लघु निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव शासन को जिला अधिकारी की तरफ से प्रेषित करने के निर्देश दिए।
ब्यूरो चीफ अनिल कुमार यादव फर्रुखाबाद
