न्यूज़ नेशन 81
संवाददाता- गजेंद्र पटेल
लोकेशन- जिला मंडला
मंडला जिले में यातायात की समस्या दिनों दिन बढती जा रही है। वाहन चालक अघौषित स्टैंण्ड बना लिए गए है । इसके मुख्य मार्गो पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है । इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बस स्टैण्ड पर देखा जा सकता है । यहां वाहनों का दबदबा अधिक बना रहता है जिससे यात्री गण परेशान होते देखे जा रहे है । कभी कभार तो यहां लंबा जाम लग जाता है। बावजूद प्रशासन सिस्टम के आगे नतमस्तक होते देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर उतर आई है। चौक -चौराहों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर इधर -उधर चालक चले जाते है। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही मुख्य मार्गो पर हादसे की आंशका है । सोमवार को बस स्टैंण्ड के पास ही मुख्य सडक पर ट्रैक्टर बस सहित अन्य वाहन बेतरतीब खडे नजर आए है।
यात्री बसे खडे की जा रही मुख्य मार्ग पर -
प्रतिदिन शहर के प्राइवेट,सरकारी सहित लोकल स्टैंण्ड से चारों दिशाओं की ओर बसें चलाई जा रही है lजिसमें स्टैण्ड से बस की रवानगी होने के बसों को रोडों पर खडा कर पेंसेजर का इंतजार किया जा रहा है । सबसे ज्यादा परेशानी लालीपुर चौराहा पर बनती देखीं जा रही है l यहां जबलपुर स्टैण्ड से बस प्रस्थान करने के बाद रेंगते हुए लालीपुर चौराहा पर खडी हो जाती है। जहां मुख्य चौराहा होनेे के कारण यहां बडा हादसा होने से इंनकार नहीं किया जा सकता है। पिछले दिनों ही इधर बडा हादसा चुका है। जिसमें लालीपुर चौराहा पर बंद पडी एक क्रेन बिना चालक के दौड पडी थी गनीमत रही थी कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हांलाकि इस मामले में प्रशासन ने वैधानिक तरीके से कार्रवाई की है ।
ऑटो चालकों की मनमानी-
शहर में ऑटो चालकों की मनमानी बढती ही जा रही है। यहां बिछिया स्टैंण्ड के अलावा चिलमन चौक के पास ऑटो खडा कर सवारी बैठाई जाती है । जिससे मुख्य मार्गो पर यातायात का दबाव बना हुआ है । शहर वासियों नें जिला प्रशासन से मांग की है की शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जाए ।
