Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

✦ अवैध 16 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते चार आरोपी ईयोन कार सहित गिरफ्तार - NN81




थाना – जावर, जिला सीहोर

गजेंद्र भार्गव सीहोर बुधनी


दिनांक 03 अगस्त 2025 को थाना जावर क्षेत्र अंतर्गत दो बसों की दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में चौहान बस को पीछे से टक्कर लगने के कारण बस पलट गई थी, जिससे डिक्की जाम हो गई थी। क्रेन की सहायता से बस को सीधा कर डिक्की खोली गई।


इसी दौरान तीन युवक डिक्की से सामान निकालकर एक ईयोन कार में रख रहे थे। पुलिस को युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिस पर तत्काल कार की तलाशी ली गई। वाहन में  चार युवक सवार थे और  7 बैग रखे गए थे। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें टेप से पैक किए हुए कुल 9 पैकेट गांजा (वजन लगभग 16 किलो) बरामद किया जाकर अपराध क्रमांक 284/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी:


1. पियुष पिता बीरू कुचबंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी – चांदवड़, थाना मंडी, जिला सीहोर

2. चंदन पिता सुनील कुचबंदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी – चांदवड़, थाना मंडी, जिला सीहोर

3. कुनाल पिता राजेश कुचबंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी – चांदवड़, थाना मंडी, जिला सीहोर

4. एक नाबालिग लड़का (नाम गोपनीय)


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा स्वीकार किया गया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया गया है और इंदौर से बस में सवार होकर इसे सीहोर क्षेत्र पहुंचाया जाना था।


उपलब्ध मादक पदार्थ एवं वाहन का विवरण:

बरामद गांजा: 16 किलो (लगभग) कीमती करीबन 352000/-रुपए 

वाहन: हुंडई ईयोन कार क्रमांक  MP 37 C 4681 कीमती करीबन 300000/- रुपए 

कुल मशरूका : कीमती करीबन 652000/-  रुपए 


थाना जावर पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं अ�

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes