Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शाहजहांपुर में ड्रोन अफवाहों को लेकर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई - NN81




देवेंन्द्र पटेल - शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मीडियाकर्मियों और पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही ड्रोन संबंधी अफवाहों को स्पष्ट करना और जनता में भ्रम फैलने से रोकना था  जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शाहजहांपुर में किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सत्यापन कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, झूठी या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ स्थलों से ड्रोन उड़ने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी भी ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने और जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि आसपास के जनपदों में कुछ खिलौना ड्रोन मिले हैं, जिससे लगता है कि कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैला रहे हैं झूठी या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या प्रशासन को दें इस बैठक का उद्देश्य ड्रोन उड़ान की अफवाहों से उत्पन्न असमंजस की स्थिति को स्पष्ट करना और जनता में भ्रम फैलने से रोकना था। शाहजहांपुर पुलिस ने ड्रोन की अफवाहों के संबंध में पूर्व में एडवाइज़री जारी की थी और आगे भी ऐसी अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes