Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव की कार्य शैली से क्षुब्ध होकर संघ के पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा संघ के अध्यक्ष को भेज दिया - NN81




रिपोर्ट- नेहाल अख्तर 

रसड़ा(बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव की कार्य शैली से क्षुब्ध होकर संघ के पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा संघ के अध्यक्ष को भेज दिया। अधिवक्ताओं ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि वार्षिक चुनाव के बाद एक भी मीटिंग नहीं बुलाए जाने एवं किसी भी तरह के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श नहीं किए जाने एवं आय व्यय का हिसाब नहीं देने तथा आय व्यय का लेखा जोखा का पैसा अपने व्यक्तिगत खाते में जमा किए जाने से हम सब व्यथित है। चुनाव के बाद एक भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक नहीं हुई है। अध्यक्ष सचिव द्वारा मनमानी तरीके से लगभग 70 नए सदस्यों का सदस्यता शुल्क वसुली करके बगैर  घोषणा के आवेदन पत्र तैयार करके मूल सदस्यों की सूची एल्डर कमेटी को न सौंप कर मनमानी एवं तानाशाही का परिचय दिया गया है। इन सब कार्यों से क्षुब्ध होकर हम सब सामूहिक त्याग पत्र दे रहे है। त्यागपत्र सौंपने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष  10 वर्ष से ऊपर भरत सिंह, उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे अनीश कुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह, सुपर संयुक्त सचिव प्रकाशन संतोष कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सरिता सिंह, कार्यकारी सदस्य चंदन कुमार वर्मा,  मुकेश चंद्र वर्मा, बृजेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, गुड़िया रानी, सिद्धार्थ तिवारी, प्रमोद कुमार वर्मा ने त्यागपत्र सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes