Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कांवड़ यात्रा में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री ,सांई मंदिर में किया शिवार्चन



संवाददाता- गजेंद्र पटेल

 मंडला जिले में सावन मास पर सोमवार को भगवान शिव का विशेष शिवार्चन हुए । इसके मंदिर-शिवालयों में विभिन्न अनुष्ठान भी होते देखे गए।   इस दौरान जिले की पीईचई विभाग की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने बालाघाट जिले से मंडला पहुंचे करीब 200 कांवडिए की यात्रा में शामिल हुई । मंत्री उइके ने बताया कि चांगुटोला जिला बालाघाट से शिव भक्तों की टोली 300किलोमीटर की दांडी यात्रा कर मंडला पहुंची थी l जहां सोमवार को संगम घाट से जल भरकर बापस बालाघाट के लिए निकल गए। भक्तों के बीच शामिल होकर मंत्री उइके ने कहा कि यह मंजर अलौकिक घटनाएं से परिपूर्ण कराता है । सौभाग्य कि बात है कि हमारे जिले में आज मां नर्मदा के दर्शन करने बालाघाट, सिवनी, छिंदवाडा के अलावा अन्य जगहों से भक्त पहुंचते हैl 

शिवार्चन मेंं हुई शामिल- 

बम्हनी बंजर स्थित सांई मंदिर में बीते एक माह से चल रहे रुदाभिषेक कार्यक्रम पर मंत्री ने पहुंच कर भगवान शिव के समक्ष माथा टेका।  उन्होंने मंदिर कमेटी के कार्यकर्त्ताओ के प्रति आभार प्रकट किया।

 बताया जाता है की हर साल की तरह इस वर्ष भी मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे है जिसका समापन आने वाले 13 अगस्त को हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ संपंत्र होना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes