Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारडा नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व मनाया गया -NN81

संवाददाता 

प्रदीप बैरागी झारडा 

जिला उज्जैन 



झारडा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया झारडा में स्थित श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइट एवं फूलों की माला से सजाया गयाभगवान श्री राम एवं कृष्ण का श्रृंगार पुष्पमाला एवं नए पोशाक  (वस्त्र) धारण किए गए जन्माष्टमी पर श्रद्धालु द्वारा सुबह से ही रात को 12:00 बजे तक विशेष भक्तों का तांता लगा रहा  गायक कलाकार द्वारा भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति का आयोजन देर रात तक चला तत्पश्चात रात को ठीक 12:00 बजे भगवान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया  तत्पश्चात महा आरती आतिशबाजी के साथ की गई कुमावत मोहल्ले में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया 



 नन्हे मुन्ने छोटे बालक द्वारा भगवान श्री कृष्ण की झांकियां भी बनाई गई महा आरती पंडित पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा की गई तत्पश्चात नंद के आनंद भयो की स्तुति का गायन किया गया पश्चात पुष्पांजलि बोलकर महाप्रसाद माखन एवं पंजेरी का वितरण किया गया कार्यक्रम का समस्त आयोजन का लाभ कुमावत समाज द्वारा लिया जाता है सैकड़ो की संख्या में कुमावत समाज जन एवं अन्य समाजजन मौजूद रहे श्रद्धालु द्वारा छप्पन भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया गया उसी प्रकार बड़े श्री राम मंदिर मैं एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर मैं महंत मुकेश दास बैरागी द्वारा भगवान की महा आरती की गई 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes