Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नवागत रसड़ा इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने की पत्रकारवार्ता, कहा – पीड़ितों को न्याय दिलाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता, रसड़ा रहेगा अपराध मुक्त-NN81


रिपोर्ट- नेहाल अख्तर 

(News nation81) 

(बलिया)। थाना रसड़ा के नवागत प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पत्रकारों से वार्ता की उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी महिलाओं की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और हर पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और कमजोर तबके के लोगों के लिए न्याय की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगीउन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अवैध कार्यों, नशे के कारोबार, जुआ, मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं व यातायात अव्यवस्था पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी इंस्पेक्टर ने स्थानीय पत्रकारों और मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं उनकी सूचनाओं से पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण और जनहित कार्यों को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगीइस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों ने भी नवागत इंस्पेक्टर का स्वागत किया और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद, नेहाल अख्तर, सुमित गुप्ता, रवि आर्य ,आरिफ अहमद अंसारी, रामकृष्ण कुमार सिंह, उमाकांत विश्वकर्मा ,मनोज टाइगर, अब्दुल रहमान, श्याम कृष्ण गोयल, सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes