Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विहिप और बजरंग दल ने मनाया स्थापना दिवस-NN81



विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) व बजरंग दल  के पदाधिकारी व दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने गुलाबगंज प्रजापति धर्मशाला में स्थापना दिवस मनाया। 

इसमें संगठन के कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण  ने संगठन की स्थापना का उद्देश्य विस्तार से समझाया उन्होंने बताया  कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सन् 1964 में आरएसएस के द्वितीय सरसंघ चालक ने की थी। जाति, वर्गों में बटे हिंदू समाज को एकत्रित करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। ईसाई मिशनरियों द्वारा दुरूह एवं ग्रामीण इलाके में वर्षों से सीधे-सादे लोगों को बरगला कर मूल धर्म से अलग करने के लिए भड़काया जाता रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला सह मंत्री राजेंद्र कुशवाह  ने कहा कि  धर्म सनातन के   संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक महापुरुषों ने उत्कृष्ट कार्य किए है और धर्म को बचाने के लिए अपने  बलिदान दिए हैं

जिला सह मंत्री द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी गई बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जिला मंत्री रामप्रसाद जिला सह मंत्री राजेंद्र सिंह कुशवाह जिला संयोजक ब्रजेश प्रजापति जिला सह मंत्री मनीष रघुवंशी जिला सेवा प्रमुख बंटी रघुवंशी एवं सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes