Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची को लेकर-- उपजिला अधिकारी नानपारा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश - NN81



रिपोर्टर - प्रकाश श्रीवास्तव

 लोकेशन - नानपारा


नानपारा बहराइच l  नानपारा तहसील के बलहा,शिवपुर,नवाबगंज एवं रिसिया की एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में खंड विकास अधिकारी रिसिया,खंड शिक्षा अधिकारी बलहा, शिवपुर,नवाबगंज उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी बलहा , शिवपुर व नवाबगंज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आज की बैठक में पंचायत निर्वाचन की तैयार की जाने वाली मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की संवेदनशीलता से अवगत कराते हुए सभी को अपने अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त  वोटर के सत्यापन हेतु सभी को अवगत कराया गया।बैठक में उपस्थित सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिवस बीएलओ की समीक्षा करते हुए उनके कार्य प्रगति की सूचना कार्यालय को प्रेषित करें। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बैठक समाप्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes